एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते 1 जुलाई से फाटक को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।यह प्रतिबंध दोपहिया,चारपहिया सहित सभी वाहनों पर लागू रहेगा।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वाराणसी की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

वहीं हाथी बाजार कालिका धाम रामेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोग देहली विनायक,भाऊपुर तथा बड़ौरा बाजार मार्ग से आवागमन सुनिश्चित करें।चौखंडी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा कराने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह परिवर्तन किया गया है।प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने का अनुरोध किया है,ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
