एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-लेखपाल संघ जनपद शाखा वाराणसी का द्विवार्षिक निर्वाचन निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंह जिला अध्यक्ष जनपद जौनपुर तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी घनश्याम पटेल जिला मंत्री उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद जौनपुर के सहयोग एवं आशुतोष कुमार पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वी जोन के पर्यवेक्षण में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराया गया।निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित/निर्विरोध चुने गये जिसमे मुख्य रूप से अध्यक्ष पद पर मान सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र बहादुर सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनु उपाध्याय,मंत्री पद पर पवन कुमार,उप मंत्री पद पर पीयूष पांडेय निर्वाचित हुए तथा कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार जायसवाल ऑडिटर पद पर अजीत कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सभी सातों नवनिर्वाचित पदाधिकारी को लेखपाल संघ के तरफ से बधाई व शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया।आपको बता दे कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत पडने वाले जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी (भाऊपुर) गाँव निवासी मान सिंह को तीसरी बार जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है जो लोकप्रियता का एक बेमिसाल जीता जागता उदाहरण है।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित लेखपालों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।इस अवसर पर सभी ने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए लेखपालों के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया।जिला अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि संघ के प्रत्येक सदस्य की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।मंत्री पवन कुमार ने आश्वासन दिया कि लेखपालों की लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए समन्वय स्थापित कर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।अंत में सभी ने संघ की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
