एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-कमिश्नरेट वाराणसी मे प्रशासनिक आवश्यकताओं हेतु निम्नांकित निरीक्षक/उप निरीक्षक नापु को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर नियुक्त किया गया है वीरेन्द्र कुमार सोनकर प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर से पुलिस लाइन,अनिल कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक जंसा से प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर,सत्यजीत सिंह पीआरओ पुलिस आयुक्त से थानाध्यक्ष जंसा व उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।साइबर वज्र अभियान के अंतर्गत पिछले 6 माह में प्राप्त साइबर प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक एसएचओ/एसओ को कम से कम दस मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।फ्रॉड मोबाइल नंबर,म्यूल अकाउंट एवं साइबर क्राइम हॉटस्पॉट के विरुद्ध अभियान चलाकर पहचान,सत्यापन एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।साइबर जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित कर आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी,फर्जी लिंक एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए

।विवेचना सम्बन्धी निर्देश विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करते हुए 60/90 दिवस की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने से पूर्व ही सभी मामलों का निस्तारण करने तथा लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।ई-साक्ष्य प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक अभियोग में समय से ई-साक्ष्य(एसआईडी) तैयार कर अद्यतन रखने तथा न्यायिक प्रक्रिया में उसका उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।ई-सम्मन तामिला को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश चैन स्नैचिंग,लूट,चोरी,नकबजनी,गोकशी एवं धर्मांतरण जैसे अपराधों से जुड़े दस साला अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर नियमित निगरानी एवं अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

दस साला अपराधियों की निगरानी संबंधित चौकी प्रभारी एवं बीट कांस्टेबल द्वारा नियमित रूप से की जाएगी। निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।पूर्व अपराधियों की सक्रिय पैरवी करते हुए हालिया अपराधों के साथ-साथ पूर्व मामलों में प्राप्त जमानत निरस्तीकरण हेतु न्यायालय में प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।आदतन एवं गैंग बनाकर अपराध करने वालों के विरुद्ध धारा 111/112 बीएनएस के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई कर उनकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।अपराध से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत जब्तीकरण की कार्रवाई प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से करने हेतु निर्देशित किया गया।मुकदमा पंजीकरण के दौरान धाराओं का अल्पीकरण किसी भी दशा में न करने तथा उपलब्ध तथ्यों के अनुसार उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।मोहल्लों,गांवों एवं कालोनियों में सक्रिय शोहदों,गुण्डों एवं असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण कर उन पर निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।स्कूल एवं कॉलेज खुलने के दृष्टिगत थाना स्तर पर एंटी रोमियो एवं चेकिंग टीम गठित कर शोहदों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।स्कूल/कॉलेज परिसरों की सुरक्षा हेतु मुख्य प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रबंधन को नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।गुमशुदगी के मामलों में तत्काल अभियोग पंजीकरण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए किसी प्रकार की टालमटोल पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु सभी एसएचओ/एसओ/आईसीओपी को प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक नियमित जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए।जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी जांच अधिकारियों को निष्पक्ष तथ्यपरक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के अंतर्गत चिन्हित दस प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने तथा यात्रा समय में 25 प्रतिशत तक कमी लाने हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।ZERO FATALITY DISTRICT अवैध कटों को बंद कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन एवं चालान/विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए नियमित चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान संचालित कर यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।ZERO FATALITY DISTRICT कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी नियमित समीक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण के लिए परिणामोन्मुखी कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।श्रावण माह के दृष्टिगत निर्देश श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित चिन्हित दस प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था बिजली पानी पार्किंग पृथक प्रवेश-निकास मार्ग सीसीटीवी निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विगत पाँच वर्षों की घटनाओं का विश्लेषण कर संवेदनशील कांवड़ मार्गों का चिन्हीकरण करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अस्थायी पुलिस चौकियां,सहायता केंद्र,यूपी-112,पिकेट एवं नियमित गश्त की समुचित व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सावन माह प्रारंभ होने से पूर्व संवेदनशील मार्गों का निरीक्षण,पीस कमेटी बैठक एवं कांवड़ समितियों से समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
ड्यूटियों को जोन,सेक्टर एवं सब-सेक्टर में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं त्वरित रिस्पांस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जलाभिषेक हेतु जल लेने वाले घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था,डीप वाटर बैरिकेडिंग,प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित कर आवश्यक सूचनाओं का त्वरित प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कांवड़ मार्गों पर एंटी रोमियो एवं क्यूआरटी टीमों को दंगा नियंत्रण उपकरणों सहित तैनात कर सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा तैनात पुलिस बल द्वारा बॉडी वॉर्न कैमरों के माध्यम से सक्रिय एवं प्रभावी पर्यवेक्षण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
