एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर के रहने वाले दुकानदार जितेंद्र पटेल की हत्या के 20 दिन बाद रोहनिया पुलिस और एसओजी ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जितेंद्र पटेल की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता जियांशू पटेल लगभग छह माह पूर्व मृतक जितेन्द्र पटेल की परचून की दुकान पर पेटीएम एजेंट के रूप मे जाकर पेटीएम से सम्बंधित जानकारी के बहाने मृतक का मोबाइल देखा तो 30 लाख रुपए बैलेंस था,जिसके लिए प्राप्त करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन लेने के लिए प्लानिंग करने लगा।उसने आयुष पटेल से बातचीत की,जिसने जियांशू के साथ वाराणसी व आस पास के कई जिलों मे पूर्व मे टप्पेबाजी/फ्राड किया था।इसके बाद अवैध असलहे के लिए दोनों ने अपने साथी अमन सेठ से बातचीत की। 1 जून को अवैध असलहा उपलब्ध करवाया और फिर जियांशु,गोलू-आयुष और अमन सात जून को प्लानिंग कर घटना के लिए जियांशू और गोलू मृतक जितेन्द्र पटेल की दुकान पर पहुचे थे।उस दिन मृतक जितेन्द्र अपनी दुकान बंंद कर जा चुका था। तब अगले दिन आठ जून को जियांशू ने गोलू,अमन और आयुष को अदलहाट बुलाया औऱ फिर प्लानिंग की कि रोनिन बाइक जियांशू चलाएगा और गोलू गोली मारेगा और आयुष,मनीष और अमन औरा कार से रेकी करते हुए बैकअप देंगे।योजना के अनुसार सभी नारायणपुर पहुचे,जहां शराब खरीदकर रैपुरिया घाट होते हुए टिकरी गांव आए और नदी किनारे बैठकर सभी ने शराब पी और यह तय हुआ कि घटना को अंजाम दे देना है,मनीष को 1 लाख,अमन को 2.5 लाख औऱ गोलू 5 लाख रूपये दिए जाएंंगे। बाकी पैसा जियांशू और आयुष का होगा।इसके बाद नारायणपुर बाजार से गोलू के लिए कपड़ा (लाल रंग)और गमछा खरीदा गया और फिर टिकरी होते हुए जियांशू और गोलू रोनिन बाइक से अवलेशपुर घटनास्थल के पास आकर रेकी करने लगे। औरा कार से आयुष अमन व मनीष से घटनास्थल के आस पास रेकी करने लगे।कई चक्कर रेकी करने के बाद जब मृतक जितेन्द्र कुमार पटेल अपनी दुकान बंंद कर घर की तरफ जाने लगा,तब सौरभ बिहार कॉलोनी के मोड़ पर खड़े जियांशू ने मृतक का पीछा कर लिया और जैसे ही अन्दर गली में मोड़ पर पहुंचे तो गोलू ने पीछ से आवाज दी।जब जितेन्द्र आगे बढ़ गया तो गोलू ने अवैध असलहे से गोली मार दी और फिर से बाइक मोड़ कर दूसरा राउंड फायर किया लेकिन फंस जाने के कारण दूसरी गोली नहीं चली।मृतक का मोबाइल लेने के लिए देखा तो पता लगा कि जितेंद्र अपनी बाइक स्टार्ट कर घर की तरफ चला जाता है।तब तेजी से जियांशू मोटरसाइकिल को लठियां चौराहे की तरफ से निकलकर सुनसान स्थान पर बाइक खड़ी कर वाट्ससएप कॉल कर आयुष को बताते है कि काम नहीं हो पाया और फिर रोनिन बाइक से जियांशू औऱ गोलू तथा औरा कार से आयुष,अमन और मनीष गांगपुर बेटावर होते हुए चुनार की तरफ चले जाते हैं।इसके बाद फिर सभी आरोपित इकट्ठा होते हैं।जहां गोलू अपना कपड़े बदल लेता है।इसके बाद रोनिन बाइक से जियांशू,अमन और गोलू अपने अपने घऱ चले जाते हैं।आयुष और मनीष अपने किराए के रूम अवलेशपुर पर आकर सो जाते हैं।आरोपित जियांशु पटेल ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट,मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता और रोनिन चालक),आयुष पटेल उर्फ भोला निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता),गोलू पटेल निवासी ग्राम भरूहिया थाना अदलहाट मीरजापुर (शूटर) अमन सेठ निवासी ग्राम अदलहाट बाजार थाना अदलहाट मीरजापुर (असलहा उपलब्ध कराने वाला) मनीष सिंह निवासी देवरिया नीबी कोल्हना थाना अदलहाट मीरजापुर (सहयोगी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आयुष पटेल उर्फ भोला पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर,मनीष सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह निवासी ग्राम देवरिया नीबी कोलना थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर,अमन सेठ पुत्र स्व मंतोष सेठ निवासी ग्राम अदलहाट बाजार थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को रोहनियां क्षेत्र के आर्यन स्कूल अखरी के पास से बीते 28 जून 2026 को समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के पास से 1,20,000/रूपये नगद,दस पेटीएम पेमेण्ट मशीन,अट्ठारह मोबाइल फोन एण्ड्रायड व दो की पैड मोबाइल फोन,उनतीस भिन्न भिन्न कम्पनियो के डेबिट कार्ड,एक वाई फाई डोंगल,दो बैंक पासबुक,एक पैन कार्ड,तीन चेकबुक,एक सौ सोलह क्यूआर कोड फोन-पे व पेटीएम,पन्द्रह प्लास्टिक का क्यूआर कोड,एक लैपटाप एप्पल कम्पनी,नौ सिम व एक रौनिन मोटरसाइकिल बरामद किया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त आरोपी सुशील पटेल उर्फ गोलू पुत्र राम दुलार पटेल निवासी भरोहिया थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर,गियांशू पटेल उर्फ बाबू पुत्र रमेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर को सोमवार सुबह करीब 2:10 बजे थाना रोहनियां क्षेत्र के एमपी मेमोरियल स्कूल करसड़ा से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अखरी धर्मेन्द्र राजपूत,उप निरीक्षक अमीर बहादुर,उप निरीक्षक भरत चौधरी,उप निरीक्षक पवन कुमार,उप निरीक्षक नीरज कुमार,उप निरीक्षक मोहम्मद परवेज,उप निरीक्षक श्यामबाबू,उप निरीक्षक गौरव सिंह परिहार,उप निरीक्षक अमित सिंह,हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार राय,कांस्टेबल अभिषेक पटेल,कांस्टेबल अभिषेक यादव,कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव,रिक्रूट कांस्टेबल विवेक कुमार,हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार,हेड कांस्टेबल चन्द्रभान सिंह,कांस्टेबल रानू कुमार,एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक गौरव कुमार सिंह,उप निरीक्षक आयुष पाण्डेय,उप निरीक्षक कृष्ण कुमार जायसवाल साइबर सेल,सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।
