जितेंद्र पटेल हत्याकांड में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल हुए पुलिस ने साइबर गैंग से जुड़े तीन अन्य आरोपी भी पकड़े बदमाशों ने बैंक खाते से लाखों हड़पने के लिए हत्या की
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत अवलेशपुर के रहने वाले दुकानदार जितेंद्र पटेल की हत्या के 20 दिन बाद रोहनिया पुलिस और एसओजी ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।जितेंद्र पटेल की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता जियांशू पटेल लगभग छह माह पूर्व मृतक जितेन्द्र पटेल की परचून की दुकान पर पेटीएम एजेंट के रूप मे जाकर पेटीएम से सम्बंधित जानकारी के बहाने मृतक का मोबाइल देखा तो 30 लाख रुपए बैलेंस था,जिसके लिए प्राप्त करने के लिए मृतक का मोबाइल फोन लेने के लिए प्लानिंग करने लगा।उसने आयुष पटेल से बातचीत की,जिसने जियांशू के साथ वाराणसी व आस पास के कई जिलों मे पूर्व मे टप्पेबाजी/फ्राड किया था।इसके बाद अवैध असलहे के लिए दोनों ने अपने साथी अमन सेठ से बातचीत की। 1 जून को अवैध असलहा उपलब्ध करवाया और फिर जियांशु,गोलू-आयुष और अमन सात जून को प्लानिंग कर घटना के लिए जियांशू और गोलू मृतक जितेन्द्र पटेल की दुकान पर पहुचे थे।उस दिन मृतक जितेन्द्र अपनी दुकान बंंद कर जा चुका था। तब अगले दिन आठ जून को जियांशू ने गोलू,अमन और आयुष को अदलहाट बुलाया औऱ फिर प्लानिंग की कि रोनिन बाइक जियांशू चलाएगा और गोलू गोली मारेगा और आयुष,मनीष और अमन औरा कार से रेकी करते हुए बैकअप देंगे।योजना के अनुसार सभी नारायणपुर पहुचे,जहां शराब खरीदकर रैपुरिया घाट होते हुए टिकरी गांव आए और नदी किनारे बैठकर सभी ने शराब पी और यह तय हुआ कि घटना को अंजाम दे देना है,मनीष को 1 लाख,अमन को 2.5 लाख औऱ गोलू 5 लाख रूपये दिए जाएंंगे।

बाकी पैसा जियांशू और आयुष का होगा।इसके बाद नारायणपुर बाजार से गोलू के लिए कपड़ा (लाल रंग)और गमछा खरीदा गया और फिर टिकरी होते हुए जियांशू और गोलू रोनिन बाइक से अवलेशपुर घटनास्थल के पास आकर रेकी करने लगे। औरा कार से आयुष अमन व मनीष से घटनास्थल के आस पास रेकी करने लगे।कई चक्कर रेकी करने के बाद जब मृतक जितेन्द्र कुमार पटेल अपनी दुकान बंंद कर घर की तरफ जाने लगा,तब सौरभ बिहार कॉलोनी के मोड़ पर खड़े जियांशू ने मृतक का पीछा कर लिया और जैसे ही अन्दर गली में मोड़ पर पहुंचे तो गोलू ने पीछ से आवाज दी।जब जितेन्द्र आगे बढ़ गया तो गोलू ने अवैध असलहे से गोली मार दी और फिर से बाइक मोड़ कर दूसरा राउंड फायर किया लेकिन फंस जाने के कारण दूसरी गोली नहीं चली।मृतक का मोबाइल लेने के लिए देखा तो पता लगा कि जितेंद्र अपनी बाइक स्टार्ट कर घर की तरफ चला जाता है।तब तेजी से जियांशू मोटरसाइकिल को लठियां चौराहे की तरफ से निकलकर सुनसान स्थान पर बाइक खड़ी कर वाट्ससएप कॉल कर आयुष को बताते है कि काम नहीं हो पाया और फिर रोनिन बाइक से जियांशू औऱ गोलू तथा औरा कार से आयुष,अमन और मनीष गांगपुर बेटावर होते हुए चुनार की तरफ चले जाते हैं।इसके बाद फिर सभी आरोपित इकट्ठा होते हैं।जहां गोलू अपना कपड़े बदल लेता है।इसके बाद रोनिन बाइक से जियांशू,अमन और गोलू अपने अपने घऱ चले जाते हैं।आयुष और मनीष अपने किराए के रूम अवलेशपुर पर आकर सो जाते हैं।आरोपित जियांशु पटेल ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट,मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता और रोनिन चालक),आयुष पटेल उर्फ भोला निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अदलहाट मीरजापुर (मुख्य साजिशकर्ता),गोलू पटेल निवासी ग्राम भरूहिया थाना अदलहाट मीरजापुर (शूटर) अमन सेठ निवासी ग्राम अदलहाट बाजार थाना अदलहाट मीरजापुर (असलहा उपलब्ध कराने वाला) मनीष सिंह निवासी देवरिया नीबी पो कोल्हना थाना अदलहाट मीरजापुर (सहयोगी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
