एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चिरईगांव विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कमौली में तैनात सफाईकर्मी अशोक कुमार की आकस्मिक मौत के बाद उसकी विधवा पत्नी अनुराधा देवी को सफाईकर्मियों ने सोमवार को 50 हजार रुपये का सहयोग राशि सौंपा।उल्लेखनीय है कि सफाईकर्मी अशोक की बीते 18 जून की रात्रि में आकस्मिक मौत हो गयी थी।उनकी विधवा पत्नी अनुराधा देवी को सफाईकर्मियों ने 50 हजार रुपये की सहयोग राशि सौंपा।मौके पर सुनील कुमार,जितेन्द्र महामंत्री,सतीश कुमार,प्रभाकर,जितेन्द्र,चन्द्रकांत उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे।
