एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बड़ागांव थाना क्षेत्र के देवनाथपुर हरहुआं गांव में बीते 27 जून की रात पति पत्नी ने मिलकर उसी गांव की एक महिला को लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल महिला के पति ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।उपरोक्त गांव निवासी प्रदीप सिंह के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के अनुसार हरिकेश सिंह एवं उनकी पत्नी ने अकारण ही मेरी पत्नी काजल सिंह को लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से सर पर वार करके गंभीर रूप घायल कर दिया।
