एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मानवता की मिशाल पेश की जंसा पुलिस चहुँओर नेक व सराहनीय कार्य की चर्चा जोरों पर।गुमशुदा वृद्ध महिला को चौकी प्रभारी कस्बा जंसा व उनकी टीम ने तीन घण्टे के भीतर खोजकर किया परिजनों को सुपुर्द दौड़ी खुशी की लहर।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के दीनदासपुर गाँव निवासिनी प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय हरिनाथ 75 वर्ष घर से सुबह अचानक लापता/गायब हो गयी थी परिजनों द्वारा घटना की सूचना तत्काल चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह को दिया गया।

सूचना का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह ने लापता/गायब वृद्ध महिला की फोटो सोशल मीडिया/पुलिस ऐप सी प्लान के माध्यम से जाँच पड़ताल किया जा रहा था कि चौखंडी में होने की सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह व रिक्रूट महिला आरक्षी प्रतिभा कुमारी चौखंडी पहुँच महिला को अपने साथ लेकर चौकी कस्बा जंसा पहुँचे और परिजनों को बुलाकर उन्हें सकुशल सूचना के 3 घण्टे के भीतर बरामद कर सुपुर्द कर दिया।वही दूसरी तरफ जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर में बीती रात एक 64 वर्षीय वृद्ध महिला घूमते हुए मिली जो अपना नाम पता नही बता पा रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह ने वृद्ध महिला से काफी देर तक बात की और नाम पता पूछा जिसके बाद वृद्ध ने अपना घर वीरापट्टी हरहुआ बताया

फिर क्या तत्काल चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह ने महिला पुलिस के साथ वीरापट्टी हरहुआ हरिजन बस्ती पहुँचे और पहचान कराने का प्रयास किये लेकिन पहचान नही हो पाई और रात को पुनः वृद्ध महिला को अपने साथ चौकी लेकर आये और महिला पुलिस के उपस्थित में उनके पास वृद्ध महिला को खाना पीना देकर रखे और सोशल मीडिया इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर फोटो वायरल कर पहचान कराने का प्रयास किये जिसके बाद वृद्ध महिला के पुत्र आशीष द्वारा रामेश्वर चौकी पहुँच अपने माता उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय आशाराम निवासिनी उपरवार थाना कपसेठी बताया और अपने रिश्तेदारी गंगापुर में शादी में शामिल होने के बाद अपने माता के गायब होने की बात बताई।माता को सकुशल पाकर बेटा आशीष ने जंसा पुलिस का आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया,दोनों वृद्ध महिलाओं को पाते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
