एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पन्द्रह दिनों पूर्व घर से गायब हुई किशोरी के मामले में रोहनिया पुलिस ने किशोरी के माता के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी किशोरी की माता रीता देवी पत्नी बबलू सोनकर ने रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री बीते 15 जून 2026 को रात में घर के सभी सदस्यो के सो जाने के बाद बैग (भूरा कलर) थर्मस,मोबाइल व बड़ी बहन का कपड़ा इत्यादि लेकर किसी मित्र के साथ कही चली गयी है मेरे पति बबलू सोनकर की तबीयत काफी खराब है जिनका इलाज मिसिरपुर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।उनकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब थी कि मैं उन्हें छोड़कर अपनी पुत्री कि तलास में कही जा भी नही पा रही थी।इसी लिए तत्काल में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करा सकी। हम लोगो ने सोचा कही दर्शन करने किसी मित्र के साथ गयी होगी और विद्यालय खुलने पर आ जाएगी लेकिन अभी तक वह घर वापस नही लौटी।वही प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गायब किशोरी के माता के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर तत्काल अज्ञात के खिलाफ 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी है।
