पार्थ सारथी

वाराणसी/-पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित आगमन भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।रोहनिया के जगतपुर कार्यक्रम स्थल गोकुल धाम आने वाले सभी व्यक्तियों को सघन जांच एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश देने के बाबत जानकारी दिए।संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।महिला संबंधी चेकिंग केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाए तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी आमजन के प्रति सौम्य एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखें।सुरक्षा व्यवस्था के समस्त पहलुओं का सूक्ष्म आकलन कर संभावित खतरों एवं चुनौतियों के प्रति सतत सतर्कता बनाए रखी जाए।किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं तथा भीड़ प्रबंधन के दौरान “नो टच पॉलिसी” का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु कार्यक्रम स्थल के निकट निर्धारित अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा वीआईपी मार्ग को पूर्णतः अवरोधमुक्त रखते हुए किसी भी वाहन का ठहराव अथवा पार्किंग न होने दी जाए।

ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग के माध्यम से उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से बताई जाएं तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं।पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से पूर्व आवश्यक ब्रीफिंग,सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।साथ ही ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के अनावश्यक प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पर्याप्त संख्या में रस्सियां,लाउड हेलर एवं पीए सिस्टम साथ रखें तथा भीड़ प्रबंधन हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्बाध यातायात बनाए रखने हेतु पूर्व निर्धारित रूट डायवर्जन योजना प्रभावी रूप से लागू की जाए तथा जाम की स्थिति रोकने के लिए सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था,संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा संबंधी चुनौती की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी त्वरित एवं नियंत्रणात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।वीआईपी कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग को पूर्णतः “नो फ्लाई जोन” घोषित करते हुए ड्रोन सहित उड़ने वाली वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग के आसपास संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटियां लगाई जाये तथा कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से पूर्व अच्छे टर्न-आउट में ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहें तथा आमजन के साथ विनम्र शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें।आपको बता दे कि सोमवार देर रात पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री यूपी के जनपद में प्रस्तावित आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी, सुचारु एवं त्रुटिरहित बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी व्यक्तियों को सघन जांच एवं फ्रिस्किंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। महिला संबंधी चेकिंग केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाए तथा भीड़ प्रबंधन के दौरान “नो टच पॉलिसी” का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।वीआईपी मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल को पूर्णतः सुरक्षित अवरोधमुक्त एवं “नो फ्लाई जोन” बनाए रखते हुए रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए।साथ ही सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहकर आमजन के प्रति विनम्र शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्णतः तैयार रहें।इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा,अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी,डीसीपी प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी रोहनिया अवधेश कुमार विश्वकर्मा,प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह,प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय,बीजेपी नेता सुरेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
