एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमना में राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ भारत के तत्वावधान में “राष्ट्र निर्माता की राष्ट्र कथा – जय श्री वल्लभ राष्ट्र कथा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र कथाकार हरिभाई पटेल वल्लभानंद जी महाराज ने सरदार वल्लभभाई पटेल के संपूर्ण जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।राष्ट्रकथा के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविशंकर पटेल ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत फूलचंद पटेल एवं मनोज पटेल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोहनिया विधायक सुनील पटेल, काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई.आर. बी. सिंह, सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व महामंत्री कन्हैया लाल पटेल, पिंडरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल वर्मा, पूर्व पार्षद कमल पटेल, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बाल किशुन कन्नौजिया, अपना दल युवामंच के जिलाध्यक्ष मानस सिंह,

इंडियन पटेल क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक अनिल पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव राजेंद्र शंकर सिंह पटेल तथा जिला महासचिव दिनेश पटेल सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गांव की सम्मानित जनता उपस्थित रही।
