एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने थाना लोहता व कैण्ट क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील स्थानो पर गस्त करते हुए अधीनस्थ अधिकारियो कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।समस्त थाना प्रभारियों को ताजियादारों,पीस कमेटी सदस्यों,धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया है।शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पांडेय व सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां अवधेश कुमार विश्वकर्मा व थाना प्रभारी लोहता दिगम्बर उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राजकिशोर पांडेय के साथ संवेदनशील स्थानों,मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों,ताजिया मार्गों एवं इमामबाड़ों के आस-पास पैदल गश्त की गई।

आमजन को सुरक्षा का एहसास कराते हुए शांति बनाए रखने की अपील की गई।जुलूस मार्गों पर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल,पीएसी व क्यूआरटी का व्यवस्थापन किया गया है।सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी से पूरे जोन की निगरानी की जा रही है।सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतते हुए भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी है।संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।होटल,ढाबा,सराय आदि की भी चेकिंग करायी जा रही है।डीसीपी ने आमजन से अपील की है कि मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर तत्काल डायल-112 अथवा संबंधित थाने को सूचित करें।शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
