एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले फरार आरोपी रवि कुमार उर्फ भानू 19 वर्ष निवासी ग्राम भतसार थाना जंसा जनपद वाराणसी को जंसा पुलिस ने कुरौना अंडरपास के पास से किया गिरफ्तार भेजा जेल,आरोपी के कब्जे से नाबालिग किशोरी को किया सकुशल बरामद।आपको बता दे कि वादिनी द्वारा थाना जंसा पर दी गई लिखित तहरीर में अवगत कराया गया था कि बीते 17 जून 2026 को उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी खोजबीन के दौरान पता चला कि उसे रवि कुमार उर्फ भानू अपने साथ ले गया है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एवं तलाश प्रारंभ की गई।पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक पवन कुमार यादव,उप निरीक्षक कृष्ण मुरारी चौरसिया,महिला कांस्टेबल सरिता शामिल रही।
