एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद पुलिस ने मेहंदीगंज अंडरपास के पास से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी किशन कुमार 25 वर्ष निवासी ग्राम गहरवार थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।आपको बता दे कि वादी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी किशन कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर बीते 16 नवम्बर 2024 से बातचीत प्रारंभ की तथा बीते 8 अगस्त 2025 एवं बीते 21 जून 2026 को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक महेंद्र सरोज,कांस्टेबल पुष्पेंद्र,रिक्रूट कांस्टेबल तराबुद्दीन शामिल रहे।
