एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया अंतर्गत फरीदपुर-हाँसा पुर गाँव मे इन दिनों सिंचाई विभाग के नाली को पाटकर बनाया जा रहा निजी मार्ग बोले ग्राम प्रधान राजेंद्र सोनकर मना करने पर रोहनिया विधायक से बात होने का प्लाटर कर रहे बात मामला समझ के परे।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय नलकूप (ट्यूवेल) की नाली के ऊपर बालू डालकर निजी मार्ग बनाने का मामला प्रकाश में आया है।

मिसिरपुर गाँव के धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सरकारी सिचाई विभाग के नाली को पाटकर क्षेत्र के पलाटरों/कलनाइजरो द्वारा निजी चकमार्ग बनाकर बाहरी लोगों को लंबी चौड़ी सड़क दिखाकर महंगे दामो में किसानों के भूमि को बेचने का कार्य किया जा रहा है जो बेहद निंदनीय व गलत है।वही इस बाबत ग्राम प्रधान हाँसापुर राजेन्द्र सोनकर से जानकारी लेने पर उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि नाली के पूरब जो कलनाइजर प्लाटिंग कर रहे है वह ही सरकारी नाली पर बालू गिराकर सड़क मार्ग बनाने का कार्य किये है जानकारी होने पर जब हमने इसका विरोध किया तो प्लाटिंग कर्ता द्वारा बताया गया कि हमने रोहनिया विधायक सुनील पटेल से बात कर लिया है वह सिचाई विभाग से बात कर लेंगे वही सिचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी जब उपरोक्त सरकारी नाली को देखने पहुँचे तो उनसे बात किया गया तो उन्होंने बताया कि अनुमति नही है जिनके द्वारा सरकारी नाली पर बगैर अनुमति बालू गिराकर सड़क मार्ग बनाया जा रहा है उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

वही मिसिरपुर गाँव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसी प्रकार का कार्य ताल में किया गया था तो उसके बाबत ग्राम प्रधान राजेन्द्र सोनकर द्वारा हस्तक्षेप किया गया और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित आला अधिकारियों को अवगत कराया गया था जिसके बाद अंडरग्राउंड पाइप लाइन को जांचोपरांत निकलवा दिया गया था तो उक्त सरकारी नाली के ऊपर सड़क मार्ग बनाकर पाइप लाइन बिछवाने वाले प्लाटिंग कर्ताओ के खिलाफ भी जांचोपरांत कार्यवाही होनी चाहिये।
