
बनारस में उत्पादन करने वाली भारतीय बिस्कुट कंपनी ने कमाल कर दिया है. इस बिस्कुट कंपनी को 40 टन माल के निर्यात का ऑर्डर मिला है. वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता लागू होने के बाद कंपनी को यह बड़ा ऑर्डर मिला है. मंत्रालय ने बताया कि वाराणसी की एक कंपनी द्वारा बनाए गए 40 टन बिस्किट ओमान भेजा जा रहा है. यह कदम ओमान में प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के बढ़ते एक्सपोर्ट की संभावना को दिखाता है. यह खेप वाराणसी से शुरू होकर कस्टम क्लियरेंस के लिए कानपुर के इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) जाएगी, फिर मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (जेएनपीटी) से ओमान के लिए रवाना होगी.
बनारस के करखियान फूड पार्क में स्थित यह कंपनी पहले भी भारत के बाद अपने प्रोडक्ट का निर्यात करती रही है. देश के भीतर ही इस कंपनी के प्रोडक्ट को काफी पसंद किया जाता है. इस देसी कंपनी ने पिछले साल शारजाह में अपने बिस्कुट को लॉन्च किया था और तभी से वहां के बाजार में इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. इस नए ऑर्डर के साथ कंपनी का कारोबार को बढ़ा ही है, ओमान के साथ भारत के रिश्तों में भी मजबूती का संकेत मिल रहा है.
