एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवा सम्मान और अपनापन कभी सेवानिवृत्त नहीं होते,आराजी लाइन ब्लाक सभागार में सेवानिवृत्त सचिव को दी गयी भावविनि विदाई।आराजी लाइन विकास खंड के ग्राम पंचायत कृष्णदत्तपुर व गौर क्लस्टर के सचिव वीरेंद्र दूबे के सेवानिवृत्त होने पर ब्लाक सभागार परिसर में सेवानिवृत्ति सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन समस्त प्रधान साथियों की ओर से किया गया।सभी ग्राम प्रधान व सचिव को सम्मान अर्पित करने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिला।वही ग्राम प्रधानो ने कहा कि दुबे जी ने अपने सेवाकाल में जिस ईमानदारी,सरलता और समर्पण के साथ ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग किया,वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके अनुभव मार्गदर्शन और आत्मीय व्यवहार ने हम सभी के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान का भाव उत्पन्न किया है।अंत मे सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और सुखमय जीवन प्रदान करें। उनके जीवन का यह नया अध्याय खुशियों सम्मान और सफलता से परिपूर्ण हो।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन डाक्टर महेन्द्र सिंह पटेल,ग्राम प्रधान/प्रशासक नागेपुर मुकेश पटेल,दीपापुर के संतोष यादव,कृष्णदत्तपुर के श्रीप्रकाश यादव,बूड़ापुर के संजय यादव इत्यादि दर्जनों ग्राम प्रधान सचिव उपस्थित रहे।
