
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य इकाई के पदाधिकरियों की सूची जारी की है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाये गये हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बनाई गई बीजेपी की इस नई टीम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम कहा जा रहा है. यूपी बीजेपी की नई टीम पर ध्यान से नजर डालें तो इसमें कई बातें स्पष्ट होती दिखती है. उसमें से एक बात यह भी है कि बीजेपी ने पदाधिकारियों के चयन में गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक प्लानिंग का पूरा ख्याल रखा है.
यूपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार राज्य में 19 उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए हैं. इसके मुताबिक इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के लिये क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं.
