चौखंडी रेलवे फाटक बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी,वैकल्पिक मार्ग पश्चिमी छोर का रेलवे फाटक खोलने के मांग को लेकर सेवापुरी विधायक व एमएलसी को लिखा गया था पत्र
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-चौखंडी पश्चिमी रेलवे फाटक खोलवाने की माँग को लेकर सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि से मिले एस के श्रीवास्तव विकास सौपा ज्ञापन,सेवापुरी विधायक ने डीआरएम को लिखा पत्र।चौखंडी रेलवे फाटक बंद होने से लोगों की बढ़ी परेशानी,वैकल्पिक मार्ग पश्चिमी छोर का रेलवे फाटक खोलने के मांग को लेकर सेवापुरी विधायक व एमएलसी को लिखा गया था पत्र।जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी रेलवे फाटक को 1 जुलाई 2026 से 3 माह के लिए रेलवे विभाग द्वारा बंद किए जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वही इस संबंध में जंसा के चौखंडी गाँव निवासी व नेशनल मीडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव (विकास) ने सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी और वाटशॉप के माध्यम से दोनों जनप्रतिनिधियों को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि चौखंडी रेलवे फाटक बंद होने से आस पास के गाँवों के लोगो किसानों राहगीरों विद्यार्थियों को 1 किलो मीटर के दूरी के लिए लगभग 10 से 15 किलो मीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है।विशेष रूप से किसानों, व्यापारियों,विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने सेवापुरी विधायक व एमएलसी से अनुरोध किया है कि वे ” डीआरएम वाराणसी ” एवं ” रेलवे विभाग ” से वार्ता कर चौखंडी रेलवे फाटक के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में चौखंडी पश्चिमी फाटक को खोल दिये जाने से क्षेत्र की जनता को राहत मिल सकेगी और वह 1 से 2 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने मामले का संज्ञान लेकर समस्या समाधान के बाबत वार्ता करने की बात कही है।आपको बता दे कि बीते 1 जुलाई 2026 को चौखंडी रेलवे फाटक को पूर्णतया बन्द कर देने के बाद से क्षेत्रीय जनता ग्रामीण राहगीर किसान विद्यार्थी हाथी बाजार से होते हुए बड़ौरा मार्ग से जंसा तो कुछ लोग देहली विनायक कपरफोरवा होते हुए खेवसीपुर रिंग रोड तो कुछ लोग भडाव होते हुए अकेलवा से होकर अपने गंतव्यों तक पहुँच रहे है।वही किसानों ने बताया कि समय से हम लोग मंडी नही पहुँच पा रहे है जिससे सब्जी नही बिक पा रही है और समय से ना पहुँचने के कारण औने पौने दामो में सब्जी को बेचना पड़ रहा है,स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि जो बच्चे अपने निर्धारित समय से घर पहुँच रहे थे वह ज्यादा दूरी तय करने के वजह से 1 से 2 घण्टे लेट घर पहुँच रहे है और परिवार में चिंता बना हुआ है 1 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय किया जा रहा है।रविवार को नेशनल मीडिया हेल्पलाइन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के श्रीवास्तव विकास ने सेवापुरी विधायक के कैम्प कार्यालय खजुरी/रखौना पहुँचकर सेवापुरी विधायक की पुत्री व जनप्रतिनिधि अदिति पटेल को समस्या से अवगत कराया और माँग पत्र सौंपा जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल ने अपने लेटर पैड पर डीआरएम वाराणसी को पत्र लिखकर संलग्न प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए समस्या समाधान की बात कही और उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्या है वह उसका समाधान अवश्य करायेंगी।
