एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत रोहनिया के नगर पंचायत गंगापुर में आपकी समस्या हमारी प्राथमिकता के तहत हर माह के 15 व 28 तारीख को होगी नगर पंचायत गंगापुर सभागार में नियमित जनसुनवाई।सम्मानित नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु अब प्रत्येक माह की 15 एवं 28 तारीख को नगर पंचायत गंगापुर सभागार में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सेठ,अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल,सभी वार्डों के सभासद एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।आइए अपनी समस्याएँ रखें और उनके समाधान की दिशा में सहभागी बनें।जनहित में एक सकारात्मक पहल आपकी बात हमारी जिम्मेदारी कार्यक्रम की जानकारी कमलेश गुप्ता करन सभासद अपना दल (एस) नगर पंचायत गंगापुर वाराणसी द्वारा दी गयी।
