एस के श्रीवास्तव विकास

राजातालाब/-रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित कनेरी गेट के सामने सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे राजातालाब की तरफ से वाराणसी की ओर जाते समय हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से कुरौना थाना औराई जनपद भदोही निवासिनी बाइक सवार गुलप्सा बानो 30 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी तथा बाइक सवार चालक भतीजा असियाम बाल बाल बच गया। घटना के दौरान मौके से ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची रोहनिया पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम को भेज दिया।आपको बता दे कि मृतका गुलप्सा बानो के पति नवाज शरीफ के नाक का ऑपरेशन लोहता के कशिश हॉस्पिटल में हुआ था जिसे देखने सोमवार सुबह वह जा रही थी कि कनेरी गेट के समीप ट्रक से दबकर मौत हो गयी।मृतका के पति नवाज शरीफ बीते तीन दिनों से लोहता के कशिश हॉस्पिटल में भर्ती थे जहाँ उनकी इलाज चल रही है,मृतका को एक पुत्र अब्दुल 5 वर्ष व एक पुत्री नूर फातमा 3 वर्ष है।कनेरी गेट के सामने हाईवे पर साइड से जा रहे बाइक से हैंडल में टकराने की वजह से असियाम की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी चाची गुलप्सा बानो हाईवे की सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक गुलप्सा का सर कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया आनन फानन में परिजन घटना स्थल पहुँचे और गुलप्सा को देखकर रोने बिलखने लगे।वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया है मृतका के परिजनों द्वारा अगर तहरीर मिलेगी तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
