धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद
विनोद सिंह पटेल कनेरी

राजातालाब/-विधानसभा रोहनिया क्षेत्र के विकास की गति को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने ग्राम मुड़ादेव स्थित प्रसिद्ध मुंडेश्वर महादेव मंदिर के सृजन एवं सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन व शिलान्यास किया।वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में लगभग 2 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास किया जाएगा।

इसे क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया के समग्र विकास के साथ धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व होगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और आस्था को मजबूती देने वाला कदम बताया। मंदिर के सुंदरीकरण के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, अवर अभियंता बालकेश्वर प्रसाद व सहायक अभियंता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और लोग उपस्थित रहे।
