एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया क्षेत्र के हरिहरपुर-गोविंदपुर में जल जीवन मिशन के तहत बीते 17 सितंबर 2022 से बन रहे पानी टंकी को 16 जून 2024 को ‘कार्य पूर्ण’ घोषित कर छोड़ दिया गया,लेकिन दो साल बाद 2026 में भी 5000 घरों तक न तो पाइप लाइन बिछी न ही नल लग पाया जिससे नाराज अन्नपूर्णा देवी मीना देवी रीता देवी उर्मिला देवी अनीता देवी मुन्नी सरिता देवी चिंता देवी मनभावती देवी अशोक गुप्ता रामचंद्र गुप्ता सदानंद पटेल पूर्व प्रधान मनीष जायसवाल उमेश कुमार अनिल केसरी दिनेश पटेल महेश पटेल सहित समेत दर्जनों महिलाओं व ग्रामीणों ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी में टंकी पर प्रदर्शन कर जिम्मेदारो का ध्यान आकृष्ट कराया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समरसेबल वाले पड़ोसियों से पानी मांगने में संकोच लगता है और हफ्तों का पानी एक बार में भरना पड़ता है,जबकि लार्सन एंड टुब्रो द्वारा कार्य पूर्ण का बोर्ड लगाने के बावजूद टंकी सूखी है और आपूर्ति शुरू नहीं हुई।पिछले शुक्रवार को विधायक रोहनिया सुनील पटेल को ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन ‘हर घर जल’ का दावा फेल है और चार साल से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मीडिया में प्रकाशन के बाद विभाग द्वारा लगाये गए बोर्ड पर से कार्य पूर्ण की तिथि को मिटा दिया गया।
