
एस के श्रीवास्तव विकास
वाराणसी/-हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में इमाम चौकों पर रखे गये ताजिये शुक्रवार को उठाकर इमामबाड़े में ठंडा किये गये।हरहुआ क्षेत्र के हरहुआ डीह से यौमें असुर दसवी मुहर्रम का जुलूस निकलकर हरहुआ बाजार कोईराजपुर मोड़ से वापस मंशापुर दासेपुर बैजलपट्टी होते हुए अपने निर्धारित स्थल धनेसरी स्थित हरहुआ चौराहे पहुंच करके ताजियो को ठंडा किया गया।साथ मे चल रहे लोंगो ने तश्वीर अल्लाह हु अकबर या हुसैन के नारे लगाते रहे।

खिलाड़ियों ने अपने खेल फने मुज़ाहेरा कर्तव्य अपने गुजारा किया।जुलूस के दौरान एम्बुलेंस पहुंचने पर उसे भीड़ से अलग कर निकालकर मुश्लिम भाइयों ने सहूलियत पेश किया।हरहुआ क्षेत्र के अन्य स्थित इमाम चौकों पर रखे गये ताजिये को उठाकर जुलूस निकाला गया।जुलूस में मुस्लिम भाई हैरतअंगेज करतब दिखाते या हुसैन के नारे के साथ मातमी धुन बजाते हुए चल रहे थे।तत्पश्चात इमामबाड़े में ताजिये ठंडा किये गये।
