एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र के निदिउरा में महिला व उसके पति के साथ हुई मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी साड़ी पकडकर खींचने के मामले में राजातालाब पुलिस ने देवरानी के शिकायत पर जेठ ओमप्रकाश दूबे व पड़ोसी शिवप्रकाश दूबे व देव प्रकाश दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता नम्रता दुबे पति जय प्रकाश दुबे ने राजातालाब पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि 30 जून 2026 समय करीब 2 बजे दिन में मैं अपने घर मे स्थित छत पर कमरे की साफ-सफाई कर रही थी तभी मेरे जेठ ओम प्रकाश दुबे पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार दुबे निवासी ग्राम निदिऊरा छत पर आकर मुझे गाली गलौज करने लगे और पड़ोस के शिव प्रकाश दुबे और देव प्रकाश दुबे को भी बुला लिया और तीनो लोग मिलकर मुझे और मेरे पति को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारे पिटे,मार पिट मे मेरी साड़ी पकड़कर खीच दिए और मेरे पति को धक्का देकर गिरा दिए। मामले का संज्ञान लेते हुए राजातालाब पुलिस ने जेठ सहित तीन के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
