एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर से चौकी प्रभारी खजुरी ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है और पकड़े गए आरोपी के पास से ब्रिकी के नगद भी बरामद हुआ है।मिर्जामुराद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी खजुरी गणेश प्रसाद पटेल,कांस्टेबल रामाश्रेय सरोज,कांस्टेबल नरेश सिंह साधु कुटिया क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेनीपुर चौराहा के आगे पुराने देशी शराब के दुकान में सफेद रंग का झोला लिए एक ब्यक्ति अवैध गांजा बेच रहा है जिसके बाद चौकी प्रभारी खजुरी मय पुलिस टीम बेनीपुर पुराने देशी शराब ठेका पहुँचे और झोले में अवैध गांजा बेच रहे युवक को पकड़ लिए।पकड़े गए युवक ने अपना नाम जाबिर अली पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी रानी बाजार थाना राजातालाब बताया आरोपी के पास से पुलिस को 4 बड़ी पुड़िया,25 छोटी पुड़िया,कागज की कुल 41 पुड़िया के साथ जेब से 2320 रुपया नकद बरामद हुआ है।वही इस बाबत चौकी प्रभारी खजुरी गणेश प्रसाद पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
