पार्थ सारथी

वाराणसी/-मिर्जामुराद क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई,जहां बिहड़ा गांव के पास हाईवे के दक्षिण नहर किनारे बनी सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृत युवक के सिर और सीने पर गंभीर चोट के निशान थें।माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर लाश को नहर के किनारे फेंक दिया गया है।

मृतक की पहचान गौर गांव निवासी जग्गू 40 वर्ष पुत्र नंदा के रूप में हुई।पहचान उसकी बहन गीता देवी ने की।बहन गीता देवी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है।उन्होंने बताया कि करीब पांच माह पहले जग्गू ने परिवार के विरोध के बावजूद बिहड़ा गांव में रहने वाली दृष्टिबाधित एक युवती से शादी की थी।शादी के बाद वह अक्सर अपने ससुराल आता-जाता था और परिवार से दूरी बना लिया था।घटनास्थल पर शव के आसपास कई स्थानों पर खून के निशान मिले।मृतक के सिर और सीने पर गंभीर चोटें थीं,जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया,जिसने साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।जांच में सामने आया कि जग्गू रोहनिया क्षेत्र के एक ढाबे पर कर्मचारी के रूप में काम करता था।उसकी पहले भी एक शादी हुई थी,लेकिन उस विवाह से कोई संतान नहीं थी।ग्रामीणों के अनुसार घटना से एक शाम पहले जग्गू अपने गांव में घूमता हुआ दिखाई दिया था।

सूचना पर एसीपी राजातालाब वीर सिंह और मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कछवांरोड पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बिहड़ा नहर के पास रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला।युवक के सिर के सिर पर चोट के निशान मिले,जिससे खून रिस रहा था।उन्होंने यह भी बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा था।उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।शव के सिर से खून रिस रहा है।फारेंसिक टीम की जांच के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेजवाने की तैयारी कर रही थी।उसी दौरान गौर गांव की गीता मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त जग्गू के रूप में की है।उसने भाई की पहचान उसके दाएं हाथ पर पैदाइशी चिन्ह से की।शव की हालत देखने पर पता चला की युवक के सिर से बाल नोचा गया है।साथ ही पहचान न हो सके इसके लिए उसका मुंह किसी भरी चीज से कूंच दिया गया है।

पाँच माह पहले प्रेम विवाह किया पत्नी की दोनों आंखें खराब
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव का रहने वाला जग्गू एक होटल में काम करता है।उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर है।बहन गीता सबसे बड़ी है। एक भाई की कोरोना के दौरान मौत हो चुकी है।उसने 3 महीने पहले बिहड़ा गांव की रहने वाले शिमला देवी से प्रेम विवाह किया था।उसे दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता है।एक सप्ताह पहले जग्गू और उसकी पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी।जग्गू ही पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था।शनिवार की रात करीब 9 बजे जग्गू अपने घर पहुंचा।उसके बाद वह घर से बाहर निकला था। रात में घर वापस नहीं आया। सुबह उसका शव पत्नी के मायके बिहड़ा गांव के बाहर नहर किनारे पड़ा मिला।
