एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-कुआर बाजार ब्यापार मण्डल का हुआ गठन,शुभम जायसवाल बने अध्यक्ष व महामंत्री की जिम्मेदारी सम्भालेंगे संजय गुप्ता गर्मजोशी के साथ हुआ सभी सत्रह नवागत पदाधिकारी गणों का भव्य स्वागत एक दूसरे को माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर ब्यापारियों ने दी नए जिम्मेदारी के बाबत बधाई व शुभकामनाएं।आपको बता दे कि सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की तरफ से पिंडरा विधानसभा के कुआर बाजार व्यापार मंडल वाराणसी का गठन हुआ।

जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल वाराणसी ग्रामीण व जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश सुरज गुप्ता के अगुवाई में संपन्न हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी नवागत पदाधिकारी गणों में मुख्य रूप से अध्यक्ष शुभम जायसवाल,कार्यवाहक अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता,मुख्य संरक्षक संजय जयसवाल,संरक्षक राकेश सिंह,संतोष मोदनवाल,उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल विजय कुमार गुप्ता विनोद सोनकर,महामंत्री संजय गुप्ता,संयुक्त महामंत्री भाई लाल जायसवाल,संगठन मंत्री संतोष सेठ,अभिषेक जायसवाल,मंत्री मुकेश गुप्ता,मोहित सिंह पटेल,मीडिया प्रभारी आकाश जायसवाल,कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा बनाए गए जिनका सभी उपस्थित पदाधिकारी गणों ने स्वागत कर नए जिम्मेदारी को सच्चे व ईमानदारी से निभाने का संकल्प दिलवाया और उधोग ब्यापार मण्डल को नित नई उचाईयो पर पहुँचाने व ले जाने में सहयोग प्रदान करने के बाबत विचार विमर्श वार्ता भी किया।

वही सभी नवागत पदाधिकारी गणों ने उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भरसक प्रयास कर उसे पूरा करने का भी संकल्प लिया और बताया कि हर ब्यापारियों के सुख दुःख को अपना समझकर कंधे से कंधा मिलाकर हम सभी ब्यापारी बन्धु खड़े रहेंगे जो भी आदेश निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष द्वारा दिया जायेगा उसका बखूबी पालन किया जायेगा।
