विनोद सिंह पटेल कनेरी

राजातालाब/-रविवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश आंधी-तूफान के साथ हुई।तेज हवाओं और काले बादलों के बीच हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।बारिश शुरू होते ही मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़क पर गिर गईं जबकि कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसे खरीफ फसलों के लिए शुभ संकेत बताया।हालांकि तेज बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने पहली बारिश का आनंद लिया और मौसम सुहावना होने पर राहत महसूस की।स्थानीय लोगों बाबूलाल सेठ धर्मेंद्र मिश्रा अशोक कुमार रवि प्रकाश का कहना है कि लंबे समय से गर्मी से बेहाल जनजीवन को इस पहली बारिश ने बड़ी राहत दी है।मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई।
