एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अषाढ़ गांव में शुक्रवार तड़के सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।सुबह करीब 5 बजे अषाढ़ निवासी निहाला मिश्रा के घर के सामने बांस की कोठी के पास मोर मृत अवस्था में पाया गया।चौकी प्रभारी खजुरी गणेश प्रसाद पटेल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।घटना स्थल पर मोर के पंख बिखरे हुए मिले इससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि आवारा कुत्तों के हमले में मोर की मौत हुई होगी।पुलिस ने वन विभाग को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।वन विभाग नियमानुसार आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
