एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखु गाँव मे इन दिनों हौसला बुलन्द मनबढो द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है।मनबढो ने युवक के साथ कि मारपीट तोड़ा हाथ चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी रोहनिया पुलिस,बीते दिन दिनों पूर्व भी मनबढो ने प्रेम कुमार पटेल के साथ किया था मारपीट उसमे भी तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी का मुकदमा, वही तीन नामजद आरोपियों के साथ एक अन्य आरोपी ने विकेंद्र पटेल के साथ गुरुवार दोपहर भी किया है मारपीट तोड़ा है हाथ।

पीड़ित विकेंद्र पटेल ने रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि पीड़ित अपने घर से 25 जून 2026 दिन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत की पाही पर जा रहा था कि जैसे ही अपने गांव के बाग के पास पहुँचा था कि विपक्षी सूरज पटेल पुत्र महेन्दर पटेल,शुभम पटेल पुत्र अजय कुमार पटेल,रामाश्रय पटेल पुत्र स्व विजयी पटेल व देव वर्मा पुत्र प्रकाश पटेल निवासी गण ग्राम दरेखू थाना रोहनिया जिला वाराणसी अचानक पिछे से आये और पीड़ित को पकड़कर लात घुसो से बेरहमी से गाली गुप्ता देते हुए बुरे तरीके से मुझे मारने पिटने लगे जिससे पीड़ित का बाया हाथ कलाई के पास टूट गया तथा शरीर मे और भी बहुत चोटे आई है पीड़ित द्वारा हल्ला गुहार मचाने पर बगल के गाव उदयराजपुर के हरिनाथ पटेल पुत्र स्व द्वारिका प्रसाद पटेल व दुर्गा प्रसाद पटेल पुत्र छेदी पटेल जो बाग में बैठे थे आये और बीच बचाव कराये तब जाकर उपरोक्त विपक्षीगण पीड़ित और पीड़ित के परिवार को जाने से मारने की धमकी देते हुये वहाँ से चले गये।जिसके बाद रोहनिया पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

आपको बता दे कि बीते 23 जून 2026 को भी देव वर्मा,शुभम व रामआसरे ने प्रेम कुमार पटेल के साथ मारपीट किया था जिसकी सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी जिसके बाद रोहनिया पुलिस ने घायल प्रेम कुमार पटेल का मेडिकल कराते हुए तीनो नामजद आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की थी कि दोबारा तीन नामजद मनबढो के साथ एक अन्य आरोपी ने मिलकर विकेंद्र पटेल के साथ मारपीट के घटना को अंजाम दे दिया।
