एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध ब्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम नेवादा स्थित नर्मदेश्वर हॉस्पिटल के पास अवैध असलहा लेकर मौजूद है जिसे तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा जा सकता है।सूचना पर थाना फूलपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची।पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा तथा पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया पुलिस टीम द्वारा साहस संयम एवं सतर्कता का परिचय देते हुए आवश्यक घेराबंदी कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति से नाम-पता पूछकर उसकी विधिवत तलाशी ली गई,जिसमें उसने अपना नाम अनिकेत कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ गामा निवासी ग्राम गड़खरा थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त घटना का मोहर्रम पर्व अथवा ताजिया जुलूस से कोई संबंध नहीं है।वही इस बाबत एसीपी पिंडरा प्रशान्त सिंह ने एक वीडियो जारी कर दी अहम जानकारी।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक अनिल कुमार,कांस्टेबल राकेश सरोज,रिक्रूट कांस्टेबल गौरव पाण्डेय,रिक्रूट कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।
