एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-रोहनिया थाना क्षेत्र के करनाडाड़ी गाँव मे घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुटी रोहनिया पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाडाड़ी के रहने वाले दीपक कुमार पटेल ने रोहनिया पुलिस को दिए हुए तहरीर में बताया है कि दो पहिया वाहन (हीरो स्प्लेंडर प्लस यूपी 65 बीजी 1081 को वादी मुकदमा दीपक ने 13 जून 2026 को अपने काम से वापस आकर घर पर खड़ा करके सोने चला गया था 14 जून 2026 को सुबह उठा तो देखा की गाड़ी घर पर नही है।

अगल-बगल खोजने पर भी गाड़ी नही दिखी तो वह आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ किया लेकिन गाड़ी का कोई पता नही चला जिसके बाद थाना रोहनिया व डायल 112 पर पीड़ित ने 14 जून 2026 को फोन कर गाड़ी गायब होने की सूचना दी तो डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा चौकी मोहनसराय पर आने के लिये कहा गया था तब पीड़ित चौकी मोहनसराय पर जाकर प्रार्थना दिया था जिसके बाद रोहनिया पुलिस ने 13 दिनों बाद 25 जून 2026 को गाड़ी चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।
