एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-गंगापुर आदर्श नगर पंचायत में नामित सभासद कमलेश गुप्ता करन ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपा है।उन्होंने पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों और संबंधित अभिलेखों की जानकारी मांगी है।सभासद ने वित्तीय वर्ष 2023-24,2024-25 और 2025-26 के दौरान हुए सभी विकास कार्यों का विस्तृत विवरण मांगा है।इसमें निविदा प्रक्रिया,कार्यादेश,मापन पुस्तिका (एमबी),भुगतान विवरण,कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र,ऑडिट रिपोर्ट और निरीक्षण आख्या शामिल हैं।उन्होंने नगर पंचायत बोर्ड की बैठकों की कार्यवाही पुस्तिका की प्रतियां भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।कमलेश गुप्ता करन ने बताया कि यह जानकारी जनहित और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक है।इससे जनता को नगर पंचायत में हुए कार्यों और खर्च की सही जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचनाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।इस मामले पर अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार जायसवाल ने कहा कि अभिलेखों की उपलब्धता के आधार पर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
