एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-भदैनी पावर हाउस में तैनात थे हरपुर निवासी भारत कुमार तड़के काम के दौरान आए करंट की चपेट में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों में मचा कोहराम।धर्मनगरी काशी शहर के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास शनिवार तड़के विद्युत विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार संविदा लाइनमैन भारत कुमार (उर्फ भारत लाल) पुत्र कल्लू प्रसाद तड़के एलटी (लो टेंशन) लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कर रहे थे।इसी दौरान अचानक वह तेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक मूल रूप से मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के हरपुर भैरवनाथ गांव के निवासी थे और संविदा पर विद्युत विभाग के भदैनी पावर हाउस में कार्यरत थे।

हादसे के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।मृतक की बहन संगीता ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि उनके भाई को करंट लग गया है और उन्हें ट्रॉमा सेंटर बुलाया गया है जब तक परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे,तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।संगीता ने बताया कि भारत कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।उन्हीं की आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था।उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि:जिस समय लाइन पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था,क्या सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था।क्या संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था।क्या संविदा कर्मचारी को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे।
