विनोद सिंह पटेल कनेरी

राजातालाब/-राजातालाब थाना क्षेत्र के जंसा मोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सगड़ी से सब्जी लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला को मारी जोरदार टक्कर टूटा पैर जाँच पड़ताल में जुटी राजातालाब पुलिस।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब पुलिस को दिए हुए तहरीर में घायल बुजुर्ग महिला के बेटे विकास कुमार गुप्ता निवासी हरपुर भैरवनाथ वाराणसी ने बताया है कि उनकी माता उर्मिला देवी शनिवार को सब्जी मंडी राजातालाब से सगड़ी पर सब्जी लेकर घर वापस जा रही थी कि जैसे ही वह जंसा मोड़ पर पहुँची ही थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन सख्या एमपी 21 सीए 8488 ने सगड़ी में टक्कर मार दी टक्कर इतना तेज रहा कि हमारी माता जी का पैर टूट गया और शरीर मे काफी चोट आई।

विकास कुमार गुप्ता ने मीडिया को यह भी बताया की टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर जंसा के तरफ भाग निकला,घायल माता जी का इलाज भदवर हेरिटेज हॉस्पिटल में चल रहा है स्थिति ठीक नही है।मिले सीसीटीवी फुटेज से स्कार्पियो का नम्बर पहचान में आया और वाहन मालिक का नाम अशोक कुमार पांडेय निवासी बाल गंगाधर तिलक रोड पुरानी चौक कटनी मध्य प्रदेश होने की जानकारी प्राप्त हुई है।राजातालाब पुलिस ने तहरीर लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
