एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-बीते चार दिनों पूर्व नाबालिग किशोरी के हुए अपहरण मामले में रोहनिया पुलिस ने गायब किशोरी के माता के तहरीर पर आरोपी युवक व उसके माता-पिता बहन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी किशोरी को गाँव के ही युवक व उसके बहन द्वारा रात में भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।रोहनिया पुलिस को गायब किशोरी की माता सोशीला देवी ने दिए हुए तहरीर में बताया है कि बीते 25 जून 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे घर के बाहर मोटर साइकिल की आवाज सुनवाई दिया था जिसको सुन वादिनी घर के बाहर आई तब देखा गाँव के ही लड़का पंकज पटेल पुत्र अशोक कुमार व उसके साथ उसकी छोटी बहन तन्नू पटेल पुत्री अशोक कुमार द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को बुलाकर बाहर बात कर रहे थे।

वादिनी की पुत्री व तन्नू पटेल दोनो अच्छे से पहचान बना हुआ था और सहेली थी जिसका फायदा उठाकर पंकज व विपक्षीनी तन्नू पटेल दोनो मिलकर वादिनी की पुत्री को बाईक पर बैठाकर ले गये।जिसको देख वादिनी द्वारा पूछा गया तो विपक्षीगण कोई जवाब न दिया और वादिनी की पुत्री को अपने मामा के घर मेहदीगंज थाना मिर्जामुराद वाराणसी ले गये।जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा विपक्षी के घर जाकर उसकी माता मीरा देवी पत्नी अशोक से पूछा गया कि मेरी पुत्री को कही लेकर गये हुए है पूछ कर बताइये तो विपक्षी के माता पिता द्वारा मना करते हुए भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए घर में से धक्का देकर अपने घर से बाहर कर दिये,जिसके अगले दिन विपक्षीनी तन्नू पटेल अपने मामा के घर से अपने घर आई तो वादिनी द्वारा पुनः पूछा गया तो विपक्षीगण माँ बहन की भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए खुलेआम धमकी देने लगे कि तुम्हारी पुत्री अब नही मिलेगी तुम्हे जो करना हो कर लो यदि थाना पुलिस करोगी तो तुम्हे व तुम्हारी पुत्री को जान से मार कर फेकवा देगें।जिसके बाद रोहनिया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपहरण सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह ने बताया कि गायब किशोरी के माता द्वारा मिली तहरीर के आधार पर गांगपुर के रहने वाले पंकज पटेल,अशोक कुमार,मीरा देवी व तन्नू पटेल के खिलाफ अपहरण व अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है,चारो आरोपी माता पिता बेटा बेटी है।
