एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गाँव मे भूमिधरी भूमि पर खुट्टा पत्थर नसब होने के बाद मनबढो द्वारा उखाड़ फेंकने का मामला प्रकाश में आया है,डीएम वाराणसी के आदेश पर मिर्जामुराद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जाँच पड़ताल।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसकल निवासी ग्राम चक्रपानपुर परगना कसवार राजा तहसील-राजातालाब जिला वाराणसी ने डीएम वाराणसी सत्येंद्र कुमार के यहाँ दिए हुए शिकायती पत्र में बताया है कि मौजा-ग्राम-चक्रपानपुर के आनं-557 रकबा 0.028 हे व आनं-556 रकबा 0.024 हे के बाबत सीमांकन पुष्ट आदेश 20 मार्च 2025 ई को पारित हुआ जिसके अनुपालन में उक्त आराजियात में मेड़ाबन्दी की कार्यवाही कराकर उपरोक्त आराजियात के सभी कोनो पर पत्थर नसब कराया गया,मौके पर पक्षों की उपस्थिति में कार्यवाही 3 सितम्बर 2025 ई सम्पन्न हुआ मगर 27 मई 2026 ई को जब पीड़ित चाहरदीवारी निर्माण कराने के लिए उक्त भूमि पर पहुंचा तो विपक्षीगण मनीष पुत्र भोथू व रामदुलार पुत्र निख्खन व जगरनाथ पुत्र पन्ना व बनारसी पुत्र नरोत्तम निवासीगण ग्राम चक्रपानपुर थाना-मिर्जामुराद जिला-वाराणसी द्वारा गाली-गलौज,मारपीट करते हुए पत्थर उखाड़ कर फेक दिया जिससे चाहरदीवारी का निर्माण नहीं हो सका विपक्षीगण परिवार वाले काफी दबंग किस्म के हैं इसका लाभ लेते हुए कानून को हाथ में रखकर मेरा खुंटा/पत्थर उखाड़ दिया तथा पीड़ित कई बार प्रार्थना पत्र दिया और कही भी कोई सुनवाई नही हुआ जिसका स्वतः संज्ञान लेते हुए डीएम वाराणसी ने मिर्जामुराद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही का आदेश दिया।डीएम के आदेश के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
