एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनरेटर के अल्टीनेटर की कथित चोरी का मामला सामने आया है टेंट हाउस संचालक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दो लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी भरत लाल पुत्र शिवनाथ निवासी बंगालीपुर (राजातालाब) वाराणसी टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका टेंट हाउस का सामान एक कार्यक्रम के लिए नागा बाबा पोखरा के पास स्थित एक मकान के बाहर लगाया गया था।कार्यक्रम स्थल पर उनका 7.5 KVA क्षमता का जनरेटर भी रखा गया था।भरत लाल का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रात करीब 12 बजे तक अनिल पटेल निवासी चित्तापुर तथा मदन निवासी बंगालीपुर मौके पर मौजूद थे और शराब ठेके के पास देखे गए थे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए।

इसी बीच रात लगभग 1 बजे से 3 बजे के बीच किसी अज्ञात समय पर जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी हो गया।पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद जब जनरेटर की जांच की गई तो उसका अल्टीनेटर गायब मिला।उन्होंने परिस्थितियों के आधार पर अनिल पटेल और मदन पर चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए दोनों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए,ताकि उन्हें हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
