एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी अंतर्गत मोहनसराय के रहने वाले उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल मनोनीत होने पर ब्यापारियों में हर्ष का माहौल ब्याप्त है सभी ब्यापारियों ने नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता को फोन कर व मिलकर शुभकामनाएं व बधाई ज्ञापित किया इतना ही नही व्यापार मंडल टीम के पदाधिकारी गणों ने भुल्लनपुर फूड प्लाजा में केक काटकर नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुप्ता जी के साथ खुशियां मनाया और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई भी दिया।आपको बता दे कि उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना वर्ष 2020 में शिवकुमार गुप्ता ने ब्यापारियों को एक मंच व एकजुटता का संदेश देने के लिए किया था और तब से 20 जून 2026 यानी 6 वर्षो तक बतौर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए ब्यापारियों के बीच अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हर एक ब्यापारियों के सुख दुःख को अपना सुख दुःख समझ अपने टीम के साथ मौके पर पहुँच समस्या समाधान कराने का कार्य भी किये।ब्यापारियों में बढ़ते लोकप्रियता के कारण ब्यापारियों ने उन्हें प्रदेश स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के बाबत हौसला बुलन्द करते हुए उन्हें उद्योग व्यापार मंडल का नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है और इसका इजहार केक काटकर किया है।सभी ब्यापारियों भाईयो ने एकजुटता का परिचय देकर एकता में शक्ति होती है का मिशाल पेश किया है।उद्योग व्यापार मंडल के नवागत राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को बधाई व शुभकामना देने वालो में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल बृजेश केसरी,युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि,प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन यादव,मोढ़ैला व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव,जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल वाराणसी ग्रामीण व जंसा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम सिंह,जिला महामंत्री बृजमोहन केसरी सहित सैकड़ो की जनसंख्या में व्यापारी भाई उपस्थित रहे।
