एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा में ट्रेन से कटे युवक की हुई शिनाख्त राजातालाब के सिंघई का निकला दिनेश कनौजिया राजातालाब मंडी में करता था पल्लेदारी मौत की खबर लगते ही परिजनों में मची कोहराम।प्राप्त जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।सूचना मिलने पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी शिनाख्त नही होने पर मोर्चरी शिवपुर में रखवा कर पहचान कराने में जुटी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव रेलवे की दोनों पटरियों के बीच पड़ा था।उसके सिर और पैरों पर गंभीर चोट के निशान मिले थे।उसने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।पुलिस ने मृतक की तलाशी ली,लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य ऐसा सामान नहीं मिल पाया था,जिससे उसकी पहचान नही हो सकी थी।इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी थी तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही थी।

सवेरा न्यूज काशी तथा पार्थ सारथी अखबार में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते ग्राम प्रधान सिंघई कमलेश सिंह उर्फ गुड्डू ने अखबार के ब्यूरो चीफ वाराणसी एस के श्रीवास्तव विकास से संपर्क कर मृतक की पहचान अपने गांव निवासी दिनेश कनौजिया 35 वर्ष पुत्र जगरनाथ कनौजिया उर्फ जुगनू कनौजिया के रूप में किया है।मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था,मृतक को दी पुत्र है।मृतक राजातालाब सब्जी मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था।मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पत्रकार एस के श्रीवास्तव विकास ने प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा व चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह को मृतक का फाइल फोटो व आधार कार्ड भेज शिनाख्त कराने का कार्य किया है।
