एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की जांच एवं फरार आरोपियों के तलाश के दौरान बुधवार सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर अमरीपुर तिराहे से चोरी के आभूषणों सहित दो बाल अपचारियों को पकड़ा है वही उनके कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल,एक जोड़ी पीली धातु के कान के कुंडल तथा एक पीली धातु की नाक की नथ भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व वादिनी अपने पति के साथ घर से बाहर गई थीं।अगले दिन उनके पिता ने फोन कर घर का ताला टूटा होने की सूचना दी।घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था तथा घर में रखे आभूषण और नकदी चोरी हो चुकी थी इस संबंध में जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों बाल अपचारियों से पूछताछ की जा रही है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई बाल न्याय अधिनियम के तहत की जा रही है।
