एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जन स्वाभिमान दिवस रैली में भाग लेने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता लखनऊ हुए रवाना।आपको बता दे कि 2 जुलाई को अपना दल एस के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के जन्म जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय से पंचायत मंच अपना दल यश के प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में अपना दल एस के सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस रैली में भाग लेने के लिए हुए रवाना।
