एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-जंसा क्षेत्र स्थित चौखंडी रेलवे फाटक को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के चलते बुधवार सुबह करीब 6 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।फाटक बंद होने के पहले ही दिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कई लोग बिना पूर्व जानकारी के फाटक तक पहुंच गए,जिसके बाद उन्हें वापस लौटकर वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।रेलवे एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार आरओबी निर्माण कार्य पूर्ण होने तक चौखंडी रेलवे फाटक से दोपहिया,चार पहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।प्रशासन के अनुसार वाराणसी की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।वहीं हाथी बाजार,कालिका धाम,रामेश्वर तथा आसपास के क्षेत्रों से आवागमन करने वाले लोग देहली विनायक भाऊपुर और बड़ौरा बाजार मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
