पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के घर पहुंची विधायक प्रतिनिधि अदिति हुआ सम्मान
एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल (नीलू) की विधायक प्रतिनिधि एवं पुत्री अदिति सिंह पटेल शुक्रवार रात्रि लगभग 8:00 बजे बसवरिया स्थित दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक के निजआवास पर पहुंची, जहां उन्होंने औपचारिक शिष्टाचार भेंट कर कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर आसपास के कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी-अपनी जनसमस्याएं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, जल निकासी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। विधायक प्रतिनिधि ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उनके यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण कराना है।श्री घनश्याम पाठक तथा उनकी धर्मपत्नी पुष्पा पाठक अंजलि ने विधायक प्रतिनिधि का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय विकास एवं जनसरोकारों के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद की,आवश्यकता पर बल दिया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात सीधे विधायक प्रतिनिधि के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मनोज दुबे गुड्डू,प्रधान बच्चा सिंह,विकास सिंह डब्बू,विक्रम सिंह,अरविंद उपाध्याय,लक्ष्मीकांत मिश्रा,शशिकांत उपाध्याय,प्रधान बेचू चौहान नेपाली,राजेश सिंह,झुन्ना सिंह, वैभव दुबे, कल्लू सिंह,बबलू सिंह, संतोष पाठक बबलू, शीतला प्रसाद पाठक, पंकज पाठक, संतोष पटेल, अरुण कुमार मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, गणेश मिश्रा, सोनू ओझा, यश मिश्रा, अक्षय श्याम पाठक प्रीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
