एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवांरोड पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बिहड़ा नहर के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक के सिर पर चोट के निशान है जिससे खून रिस रहा है।युवक की शिनाख्त गौर गांव के जग्गू के रूप में हुई है जो होटल पर काम करता था।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मिर्जामुराद गोपाल जी कुशवाह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश के बाद फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।वहीं शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची जग्गू की बहन गीता ने शव की शिनाख्त किया।थाना प्रभारी ने बताया सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने अज्ञात शव देखा था। उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शव के सिर से खून रिस रहा है आस पास के लोगों से शिनाख्त की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली है। इसके बाद फारेंसिक टीम बुलाई गई है जो मौके पर जांच कर रही है.युवक के सिर से बाल नोचा गया है। साथ ही पहचान न हो सके इसके लिए उसका मुंह किसी भरी चीज से कूंच दिया गया है। आला अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।फारेंसिक टीम की जांच के बाद मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेजवाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान गौर गांव की गीता मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त अपने भाई जग्गू के रूप में की है। फिलहाल पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जग्गू की 5 महीने पहले शादी हुई थी।
