एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-मंजिल उन्हें मिल ही जाती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है इस कहावत को चरितार्थ किया है क्षेत्र के दो मेधावी बेटियों ने मेंहदीगंज निवासी गुड़िया को बीएससी बायोलॉजी और परमानंदपुर की मुस्कान को बीएससी केमेस्ट्री में 100 प्रतिशत स्कालरशिप के साथ अजीम प्रेम जी यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिला हैं।इन बच्चों को चार साल के यूजी प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए हर एक को 21 लाख 20 हजार रुपए कुल करीब 42 लाख चालीस हजार रुपए का स्कॉलरशिप मिला है।

चयनित बेटियां बुनकर मजदूर और किसान परिवार की है।प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा संचालित आशा ज्ञान पुस्तकालय से जुड़े इन मेधावी छात्राओं को अजीम प्रेम जी यूनिवर्सिटी बैंगलोर और भोपाल में यूजी प्रोग्राम में स्कॉलरशिप के साथ दाख़िला होने की खुशी में रविवार को लोक समिति पुस्तकालय भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।आशा पुस्तकालय के संयोजक पंचमुखी सिंह ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया।लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर,नागेपुर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार,पंचायत सचिव सुरजीत गुप्ता तथा गंजारी के ग्राम प्रधान अमित कुमार ने मेधावी छात्रों को उपहार देकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी और होनहार छात्रों की पढ़ाई हेतु स्कॉलरशिप के लिए अजीम प्रेम जी यूनिवर्सिटी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जाता है।

जिसमें से उत्तीर्ण कुछ प्रतिभावान मेधावी छात्रों को ही 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाती है।इन मेधावी छात्रों को मंज़िल तक पहुँचाने में आशा ज्ञान पुस्तकालय के संयोजक पंचमुखी सिंह,अवनीश,सीएलई ट्रस्ट के राहुल पाण्डेय,शालिनी,सरिता,लीला बहन सिद्धार्थ जी और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी सहित कई स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा है।चयनित मेधावी छात्रों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली बेटियों को बधाई दिया।इस दौरान अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी भोपाल के स्कॉलर छात्र अनीष,सोनी,अरविंद,मनीष,आलोक,आंशिक,शिवानी,पायल,कोमल,गुंजा,दिव्या और पुस्तकालय से जुड़े दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
