एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना जंसा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय वाराणसी द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट (NBW) मु0 नं0 4911/12, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि से संबंधित वारंटी रामनारायण मौर्या एवं जगनारायण मौर्या को उनके निवास स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार वारंटियों में रामनारायण मौर्या पुत्र भैयालाल उम्र लगभग 63 वर्ष निवासी ग्राम जंसा थाना जंसा जनपद वाराणसी व जगनारायण मौर्या पुत्र भैयालाल उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी ग्राम जंसा थाना जंसा जनपद वाराणसीगिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक जनस्स अनिल कुमार शर्मा,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी कस्बा जंसा मयंक सिंह,उप निरीक्षक सुनील मौर्या,रिक्रूट आरक्षी रामकुमार शामिल रहे।
