एस के श्रीवास्तव विकास

वाराणसी/-आराजी लाइन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रानी बाजार (राजातालाब) में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब रानी बाजार के ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल ने सोशल मीडिया इंटरनेट प्लेटफार्म पर अपने ही गाँव के कोटेदार के खिलाफ घटतौली की शिकायत वायरल कर कार्यवाही की माँग करने लगे।आपको बता दे कि सोशल मीडिया इंटरनेट प्लेटफार्म पर गुरुवार को रानी बाजार के ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल द्वारा एक मैसेज वायरल किया गया जिसमें लिखा हुआ था कि कोटेदार द्वारा पात्र लाभार्थियों को निर्धारित 3 किलो ग्राम चीनी के स्थान पर केवल 2.5 किलोग्राम (ढाई किलो) चीनी वितरित की जा रही है।यह गरीब एवं पात्र राशन कार्ड धारकों के अधिकारों का उल्लंघन है।संबंधित अधिकारियों से विनम्र अनुरोध है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सभी लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितता दोबारा न हो की खबर वायरल होते ही कोटेदार में हड़कंप मच गया।

वही अनिल मोदनवाल
ग्राम प्रधान रानी बाजार ने बताया कि आपत्ति जताने व विरोध करने पर सभी को 500-500 ग्राम और चीनी कोटेदार द्वारा दिया गया लेकिन इस प्रकार की घटतौली अक्षम्य है।
