विनोद सिंह पटेल कनेरी

राजातालाब/-गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार स्टेडियम का उद्घाटन एक भव्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के साथ किया जाएगा।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है और दो महीने में इसे तैयार कर लिया जाएगा।450 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम की खासियत इसकी शिव थीम है। स्टेडियम का मुख्य पवेलियन भगवान शिव के डमरू के आकार में तैयार किया जा रहा है,जबकि फ्लड लाइट्स त्रिशूल की आकृति में लगाई गई हैं।प्रवेश द्वार बेलपत्र की थीम पर आधारित है और छत अर्ध चंद्राकार बनाई जा रही है।स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी,जिसे भविष्य में बढ़ाकर 40 हजार तक किया जा सकेगा।

यहां डे-नाइट मुकाबलों की सुविधा भी होगी स्टेडियम निर्माण का असर आसपास के गांवों में भी साफ दिखाई देने लगा है।वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र में अब विकास की रफ्तार तेज हो गई है।सड़कें बेहतर हुई हैं बिजली व्यवस्था में सुधार आया है और स्थानीय कारोबार को नई गति मिली है।बड़ी संख्या में मजदूरों,इंजीनियरों और कर्मचारियों की आवाजाही से दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की आय बढ़ी है।स्थानीय निवासी राहुल सेठ का कहना है कि स्टेडियम बनने के बाद क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं और लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।अजय कुमार विश्वकर्मा का मानना है कि यह परियोजना आने वाले समय में गंजारी को विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।युवा सोनू पटेल बताते हैं कि पहले जहां कई रास्तों पर चलना मुश्किल था,वहीं अब सड़क और यातायात की स्थिति काफी बेहतर हो गई है।शिलान्यास 23 सितंबर 2023-लागत लगभग 450 करोड़ रुपये निर्माण कार्य 95% पूरा क्षमता 30,000 दर्शक (40,000 तक विस्तार संभव) थीम भगवान शिव पर आधारित पवेलियन डमरू आकार फ्लड लाइट्स त्रिशूल आकार प्रवेश द्वार बेलपत्र डिजाइन सुविधा डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय मैच।
